फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशियां बांट रहा सागर का बेकरी दुकानदार: जिन बच्चों के पिता नहीं, उन्हें जन्मदिन पर फ्री में दे रहे केक

Sun, 14 May 2023 08:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

बेकरी संचालक राजेंद्र राय 14 साल तक के ऐसे बच्चों के जन्मदिन पर मुफ्त में केक देते हैं, जिनके पिता नहीं हैं। अब तक 30 से 35 बच्चों को मुफ्त में केक दे चुके हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक बेकरी संचालक की अनोखी पहल चर्चा में बनी हुई है। वह ऐसे बच्चों को खुशियां देने का प्रयास कर रहा है, जिनके पिता नहीं हैं। दरअसल इस बेकरी से ऐसे बच्चों को फ्री में जन्मदिन पर केक दिया जाता है। यह बात दुकान पर लगे बोर्ड पर भी लिखवाई गई है।
विज्ञापन


हम बात कर रहे हैं सागर जिले के रहली में बनी एक बेकरी की। बेकरी संचालक राजेंद्र राय 14 साल तक के ऐसे बच्चों के जन्मदिन पर मुफ्त में केक देते हैं, जिनके पिता नहीं हैं। अब तक 30 से 35 बच्चों को मुफ्त में केक दे चुके हैं। दुकानदार की इस पहल की हर कोई कर रहा सराहना कर रहा है।

सागर जिले के रहली में एनी बेकरी के संचालक राजेंद्र राय करीब एक साल से मुफ्त में केक बाट रहे हैं। राजेंद्र खुद केक बनाते हैं। 1 पौंड का केक बर्थडे पर बच्चों को देते हैं। राजेंद्र राय ने बताया कोरोना काल में बहुत ज्यादा हानि हुई, जिसके बाद मन में विचार आया तो हमने 14 नवंबर "बाल दिवस" से ऐसे 0 से 14 साल के ऐसे बच्चे जिनके पिता नहीं हैं उन्हें  मुफ्त में केक देना शुरू किया। राजेंद्र राय काफी समय से बेकरी की दुकान का संचालन कर रहे हैं। कोरोना में कई बच्चे जिन्होंने अपने पिता को खो दिया तो उनके चेहरे पर खुशी देने की कोशिश शुरू की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें