फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सड़क हादसे में छात्रा की मौत, घर में बिना किसी को बताए बाइक लेकर सीखने निकली थी

Wed, 20 Mar 2024 01:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सिर पर गंभीर चोट लगने से 16 साल की छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वह घर में बिना किसी को कुछ बताए बाइक लेकर उसे सीखने निकली थी। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में छात्रा की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के देवरी कला में एक छात्रा को बाइक सीखने के जुनून ने जान ले ली। बिना किसी को बताए  छात्रा घर से बाइक लेकर निकली और सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


मामला देवरी थाना क्षेत्र के गांव चीमा ढाना का है। जहां, मंगलवार की शाम  चोरी छिपे बाइक सीखने गांव की सड़क पर निकली 16 साल की छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका के भाई ने बताया कि सब लोग घर पर थे, उनकी छोटी बहन प्रियंका गौड़ बिना किसी को बताएं बाइक लेकर गांव की सड़क पर सीखने के लिए निकल गई।

कुछ दूर जाते ही उसकी बाइक नियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सिर पर गंभीर चोट लगने से प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई। देवरी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें