फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पोल लगाने के लिए खोदा गड्ढा, खेलते समय गिरी 12 साल की बच्ची, चार घंटे बाद निकाला गया बाहर

Fri, 09 Feb 2024 10:56 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

बच्ची को बाहर निकालने के लिए पोकलेन मशीन से पास में एक और गड्ढा खोदा गया। करीब  चार घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
बच्ची को सुरक्षित निकाला गया बाहर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर बीना मालखेड़ी स्टेशन पर एक बच्ची खेलते-खेलते चार फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। इस सीमेंटेड गड्ढे को पोल लगाने के लिए तैयार किया गया था। 4 फीट गहरे गड्ढे में गिरी बच्ची का पैर फंस गया, जिसके कारण वह निकल नहीं पा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने पोकलेन मशीन को मौके पर बुलाया। जिसके बाद गड्ढे के पास खुदाई कर करीब चार घंटे बाद बच्ची को बाहर निकाला जा सका। 

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के ललितपुर से बीना में मजदूरी करने आए सीरासरण कोरी की 12 साल की बेटी अंशिका कुछ बच्चों के साथ मालखेड़ी स्टेशन पर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह रेलवे जंक्शन के पास पोल लगाने के लिए खोदे गए गड्ढे में 12 साल की बच्ची गिर गई और उसमें फंस गई। बच्ची गड्ढे में करीब चार फीट नीचे जाकर फंस गई। 

परिजनों की सूचना पर पुलिस, प्रशासन और रेलवे विभाग की टीम ने रेस्क्यू कार्य शुरू कर किया। बच्ची को बाहर निकालने के लिए पोकलेन मशीन से पास में गड्डा खोदकर बच्ची को बाहर निकाला गया। बच्ची करीब चार घंटे तक गड्ढे में फंसी रही। बच्ची को सुरक्षित गड्ढे से बाहर निकालकर उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें