फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैगिंग में किया इतना प्रताड़ित कि लड़की ने कर ली आत्महत्या

Thu, 08 Aug 2013 01:57 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भोपाल में एक निजी तकनीकी कालेज की छात्रा ने रैगिंग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने चार सीनियर स्टूडेंट्स के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अंशुमन सिंह ने बताया कि आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। इस संबंध में कालेज प्रबंधन और आत्महत्या करने वाली छात्रा के सहपाठियों से पूछतांछ की जा रही और जो भी दोषी होगा पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

शहर के कमला नगर इलाके में रहने वाली अनीता शर्मा ने मंगलवार देर शाम अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उसने यह कदम उठाने से पहले एक पत्र लिखा है जिसमें कहा है कि उसकी चार सीनियर छात्राएं और कुछ लड़के रैगिंग के नाम पर एक वर्ष से अधिक समय से उसे परेशान कर रहे थे और विरोध करने पर उसके चेहरे पर तेजाब फेंकने और उसके साथ दुष्कर्म कराएं जाने की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें