भोपाल में एक निजी तकनीकी कालेज की छात्रा ने रैगिंग से परेशान होकर
आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने चार सीनियर स्टूडेंट्स के खिलाफ
मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक अंशुमन सिंह ने बताया कि आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। इस संबंध में कालेज प्रबंधन और आत्महत्या करने वाली छात्रा के सहपाठियों से पूछतांछ की जा रही और जो भी दोषी होगा पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
शहर के कमला नगर इलाके में रहने वाली अनीता शर्मा ने मंगलवार देर शाम अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
उसने यह कदम उठाने से पहले एक पत्र लिखा है जिसमें कहा है कि उसकी चार सीनियर छात्राएं और कुछ लड़के रैगिंग के नाम पर एक वर्ष से अधिक समय से उसे परेशान कर रहे थे और विरोध करने पर उसके चेहरे पर तेजाब फेंकने और उसके साथ दुष्कर्म कराएं जाने की धमकी दे रहे थे।
इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।