उड़ीसा के गांजा तस्कर सहित एक अन्य गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली टीआई आशीष शर्मा ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण दौरान पौसरा बाईपास में 2 शख्स ट्रॉली और हैंडबैग लिए दिखे थे, जिनसे पूछताछ करने पर संदेहास्पद जवाब मिला। जिसके बाद उनकी और बैग की तलाशी ली गई। जिसमें मादक पदार्थ गांजा मिला। इसी दौरान एक आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, तभी ड्यूटी में मौजूद एएसआई प्रहलाद पैकरा ने उसे पकड़ लिया और दोनों को कोतवाली थाने में लाया गया। दोनों तस्करों पर धारा 8/20 एनडीएसपी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए उन्हे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
सीएसपी ख्याति मिश्रा ने बताया की उड़ीसा के रास्ते गांजा लाकर उसे छतरपुर में खपाने की फिराक में 2 तस्करों को कटनी कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है। एक आरोपी उड़ीसा के बौद्ध जिला निवासी है, जिसका नाम सत्या मेहरा बताया गया आरोपी से ट्रॉली बैग मिला जिसमें 8.475 किग्रा गांजा मिला। वहीं दूसरा आरोपी सुरेंद्र सिंह निवासी छतरपुर जिले के ननौरा का बताया गया उसके हैंड बैग से 7.36 किग्रा गांजा बरामद हुआ है। कोतवाली पुलिस ने दोनों तस्करों से 15.511किग्रा गांजा जिसकी कीमत करीब 1 लाख 60हजार आंकी गई है फिलहाल दोनों को जेल भेजा गया है।