फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नदियों के उफान के चलते चार बड़े मार्ग बंद, सरकार की जनता से अपील घूमने ना जाएं, 160 लोग बचाए गए

Tue, 16 Aug 2022 12:48 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सरकार ने लोगों से घूमने-फिरने ना जाने की अपील की है। बारिश से जलभराव और मौसम विभाग ने बारिश की भविष्यवाणी की है। जिसकी वजह से चार बड़े रास्तों को बंद किया गया है। 
विज्ञापन
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और भारी बारिश की भविष्यवाणी के चलते अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के चार बड़े समेत कई छोटे रास्तों को बंद किया गया है। साथ ही सरकार ने लोगों से मंगलवार को घूमने-फिरने ना जाने की अपील की है। 
विज्ञापन


गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मौसम विभाग ने अतिवृष्टि की भविष्यवाणी की है। सोमवार रात भर पानी गिरा है। हमारे प्रमुख मार्ग मंडला से सिवनी मार्ग पर पानी ऊपर आने की वजह से से रास्ते को बंद कर दिया है। बेतवा नदी से गुजरने वाला ओरछा से पृथ्वीपुर और चंदेरी से ललितपुर और बरेली से पिपरिया के मार्ग बंद किए गए हैं। इसके अलावा छोटे छोटे रपटे और पुल-पुलियाएं भी ऊफान पर है। उन्होंने सभी से प्रार्थना करते हुए कहा कि इन मार्गों पर यात्रा ना करें। बहुत जरूरी ना हो तो यात्रा पर ना जाएं। मिश्रा ने कहा सैर सपाटा, पिकनिक मनाने वाले और घूमने वालों से प्रार्थना है कि वह आज कहीं जाए नहीं। उन्होंने बताया कि जहां जहां खतरे की जगहों पर एसडीईआरएफ को लगाया गया है। 

मिश्रा ने बताया कि आपदा प्रबंधन की टीमें सभी जगह सक्रियाता से कार्य कर रही है। सभी जगह अलर्ट जारी कर दिए गए हैं। एसडीईआरएफ की टीम ने देवास में 150 लोगों, पुलिस ने सीहोर में 5 बच्चों, सोनकच्छ में पेड़ पर फंसे 2 लोगों, रतलाम के सैलाना से भी दो लोगों को निकाला है। इसके अलावा छिंदवाड़ा, बैतूल और नरसिंहपुर में भारी वर्षा के चलते पानी में फंसे लोगों को बचाने का काम चल रहा है। हमने ऐतिहातन अलर्ट जारी किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें