फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leopard Hunting: उमरिया में तेंदुए के शिकार मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, जीआई तार और खूंटी जब्त

Mon, 16 Jan 2023 05:09 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया जिले में वन परिक्षेत्र चंदिया के पूंछी गांव के कुएं में बीते शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में तेंदुए का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तेंदुए के शरीर पर करंट से जलने के निशान मिले थे, जिसके बाद वन विभाग ने जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के उमरिया वन मंडल में हुए तेंदुए के शिकार मामले में वन विभाग ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विभाग की टीम मामले की लगातार जांच कर रही है। आरोपियों ने शुक्रवार को वन परिक्षेत्र चंदिया के जोगिन से लगे जंगल में तेंदुए का शिकार किया था।

विज्ञापन




बताया गया है कि शुक्रवार को वन परिक्षेत्र चंदिया के पूंछी गांव के कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में तेंदुए का शव मिला था, जिसके बाद डॉग स्क्वायड और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। जिसमें तेंदुए के शरीर पर करंट से जलने के निशान मिले, जिसके बाद विभाग ने जांच शुरू कर दी।

जीआई तार से किया था शिकार
जांच के बाद वन विभाग ने चार आरोपियों मोती लाल कोल, सौखी लाल कोल, बिताली कोल और घिसला कोल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वन परिक्षेत्र अधिकारी रवि पांडे ने बताया कि जांच में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अभी जांच चल रही है। खेत से खूंटी और जीआई तार को जब्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें