फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: पूर्व मंत्री-कांग्रेस नेता में हाथापाई की नौबत, थाने पर दिया धरना

Tue, 07 May 2019 04:26 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मध्य प्रदेश की सात सीटों टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, रीवा, सतना, होशंगाबाद और बैतूल में मतदान हुआ। बैतूल के अलावा कहीं कोई बड़ी हिंसक घटना दर्ज नहीं की गई। दोपहर 2 बजे तक 38.41 प्रतिशत मतदान हो चुका था। बैतूल में भाजपा के पूर्व मंत्री विजय शाह और कांग्रेस नेता वसंत पंवार के बीच तीखी बहस हुई और हाथापाई की नौबत आ गई। पंवार ने शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। शाह भी शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। सुनवाई नहीं हुई तो वे थाने में ही धरने पर बैठ गए। 

विज्ञापन


बैतूल में ही शिवाजी वार्ड में होमगार्ड महेश दुबे की मौत हो गई। चुनाव आयोग ने उनके परिजनों को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की है। बैतूल में ही कोटवार नंदूलाल नागले की मृत्यु हो गई। उन्हें भी सहायता राशि मंजूर की जा रही है। इसके अलावा खजुराहो में अतरहाई गांव के लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। 

उनका कहना था कि गांव में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। कोई सुनवाई नहीं करता। उन्हें समझाने पहुंचे एक अफसर का ही गांव वालों से विवाद हो गया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें