फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सफेद शेर' कहे जाने वाले MP विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी नहीं रहे

Fri, 19 Jan 2018 06:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
श्रीनिवास तिवारी
विज्ञापन
मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी नहीं रहे। लंबे समय से बीमार चल रहे श्रीनिवास तिवारी ने गुरुग्राम के एस्कॉर्ट फोर्टिस में अंतिम सांस ली। 
विज्ञापन


93 वर्षीय श्रीनिवास तिवारी को मंगलवार को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल कर लिया गया था। वहां उनकी हालत बिगड़ने लगी जिसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर बुधवार को उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली ले जाया गया था। 

श्रीनिवास तिवारी रीवा जिले में अपने पूर्व निर्वाचन क्षेत्र मंगावन के पास तिवनी गांव के रहनेवाले थे। श्रीनिवास तिवारी साल 1972 में समाजवादी पार्टी से की टिकट से विधायक चुने गए। वह एक स्वतंत्रता सेनानी और वकील भी थे। श्रीनिवास तिवारी मध्यप्रदेश के 'सफेद शेर' के नाम से मशहूर थे और लोग उन्हें प्यार से 'दादा' भी पुकारते थे।
विज्ञापन


साल 1973 में इंदिरा गांधी के कहने पर तिवारी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। साल 1977, 1980 और 1990 में विधान सभा के लिए निर्वाचित हुए। 1980 में अर्जुन सिंह के मंत्रिमंडल में लोक स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण विभाग के मंत्री रहे। दिग्विजय सिंह जब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब वह विधानसभा के अध्यक्ष रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें