फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: कमलनाथ के अभद्र टिप्पणी पर इमरती देवी का छलका दर्द, बोलीं- ऐसे लोगों को अपनी पार्टी में न रखें

Sun, 18 Oct 2020 05:43 PM IST
मुकेश कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
कमलनाथ - फोटो : PTI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। चुनावी भाषण के दौरान नेताओं की जुबान फिसली रही है।

विज्ञापन


भाषण देते देते नेता अपनी मर्यादा को भी ताक पर रख देते हैं। दरअसल, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ डबरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बात बात में कैबिनेट मंत्री इमरती देवी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। 




कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी एवं कैबिनेट कैबिनेट मंत्री इमरती देवी को 'आइटम' कहा। मालूम हो कि इमरती देवी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई हैं। कमलनाथ ने इमरती देवी के बारे में कहा कि 'आप तो उसे मुझसे ज्यादा पहचानते हैं, आपको मुझे पहले ही सावधान कर देना चाहिए था, ये क्या 'आइटम' है।
विज्ञापन


इमरती देवी का छलका दर्द
भाजपा नेता इमरती देवी ने कहा, अगर मैं गरीब परिवार में पैदा हुई तो मेरी क्या गलती है? अगर मैं दलित हूं तो मेरी क्या गलती है? मैं सोनिया गांधी से अपील करना चाहती हूं कि ऐसे लोगों को अपनी पार्टी में न रखें। वह भी एक मां हैं। अगर महिलाओं के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया जाएगा तो कोई भी महिला कैसे आगे बढ़ सकती है?'
 



सीएम शिवराज कल रखेंगे मौन व्रत
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मन आज वेदना से भरा हुआ है। एक महिला जो मजदूर के रूप में संघर्ष करते हुए मंत्री के पद तक पहुंची हैं, उनके लिए कमलनाथ जी ने अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। कल मैं महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के नीचे मौन व्रत रखूंगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने जो अपमान किया उसका प्रायश्चित मैं करूंगा।
 


भाजपा इकाई ने चुनाव आयोग से की शिकायत 
मध्यप्रदेश की भाजपा इकाई ने राज्य के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। बता दें कि कमलनाथ ने एक चुनावी रैली में भाजपा नेता व कैबिनेट मंत्री इमरती देवी को 'आइटम' कहा था।
विज्ञापन

 


कमलनाथ माफी मांगे- सीएम शिवराज सिंह 
खुद को ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ बताने वाले ऐसी ‘अमर्यादित भाषा’ का प्रयोग कर रहे हैं? नवरात्रि के पावन पर्व पर देश नारी की उपासना कर रहा है, ऐसे में आपके बयान से आपकी ओछी मानसिकता झलकती है। बेहतर होगा कि आप अपने शब्द वापिस लें और इमरती देवी सहित प्रदेश की हर बेटी से माफी मांगें।
 
सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं कमलनाथ के इस बयान की निंदा 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें