फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: छिंदवाड़ा पहुंचे पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, कहा- आपको लगता है मैं यहां चुनाव लड़ने आया हूं

Tue, 12 Mar 2024 05:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

MP News: छिंदवाड़ा पहुंचे क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने पूर्व सीएम कमलनाथ के बंगले शिकारपुर में अपनी सियासी पारी शुरू करने को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि क्या आपको लगता है कि मैं इलेक्शन लड़ने के लिए यहां आया हूं।
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद कप के फाइनल टूर्नामेंट में प्रिंस सेरेमनी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग आज विशेष एयरक्राफ्ट से छिंदवाड़ा के इमली खेड़ा हवाई पट्टी पहुंचे, जहां से वो सीधे पूर्व सीएम कमलनाथ के बंगले शिकारपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कुछ लोगों से मुलाकात की। वहीं पत्रकारों से चर्चा के दौरान बड़ा बयान दिया। 

विज्ञापन


मुझे उम्मीद है यहां से बड़े खिलाड़ी निकलेंगे
क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि वह सांसद नकुलनाथ और पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में आए हैं। मुझे उम्मीद है कि यहां से अच्छे खिलाड़ी निकलेंगे, जो आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलेंगे। 

मध्य प्रदेश की बननी चाहिए आईपीएल टीम
वीरेंद्र सहवाग ने सांसद नकुलनाथ के द्वारा आईपीएल टीम बनाई जाने को लेकर पूर्व में की गई घोषणा को लेकर कहा कि अच्छी बात होगी कि मध्य प्रदेश की आईपीएल टीम हो ताकि मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों को भी क्रिकेट खेलने का अच्छा मौका मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें