फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराज सिंह चौहान ने काफिला रोक दुर्घटना में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया 

Fri, 16 Aug 2019 08:53 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की मदद करते नजर आ रहे हैं। वीडियो भोपाल-जेत रोड़ का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

 


घटना उस समय की है जब शिवराज सिंह चौहान का काफिला भोपाल-जेत रोड से गुजर रहा था। तभी उनकी नजर सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक पर पड़ी। उन्होंने अपने काफिले को रुकवाया और युवक को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। 

वीडियो में शिवराज सिंह को कहते हुए सुना जा सकता है कि देर मत करो, किसी की जान बच जाएगी। फिर वो लोगों कि मदद के साथ युवक को स्ट्रेचर पर रखते हैं और एम्बुलेंस में पहुंचा कर पूछते हैं कि क्या कोई युवक के साथ है। आसपास के लोग शिवराज सिंह चौहान को बताते हैं कि युवक अकेला है। उसके बाद उन्होंने एम्बुलेंसकर्मियों को कहा कि वे युवक को ठीक से अस्पताल पहुंचाएं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें