फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनवासियों को मिलेंगे पांच लाख वॉटर फिल्टर

Mon, 22 Oct 2012 03:48 PM IST
पन्ना/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश सरकार की ओर से संक्रामक रोगों से बचाने के लिए वनवासियों को वॉटर फिल्टर और रोशनी के लिए सोलर लाइट बांटे जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के वनमंत्री सरताज सिंह ने पन्ना जिले के पवई में एक कार्यक्रम के दौरान यह बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से वनवासियों को पांच लाख निशुल्क वॉटर फिल्टर तथा गांव में रोशनी के लिए सोलर लाइट वितरित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सरताज सिंह ने राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करने हुए कहा कि राज्य में 1.76 लाख वनवासियों को वानाधिकार पत्र दिए गए हैं। शासन ने महुआ, अचार और फल जैसी वनोपज के समर्थन मूल्य घोषित किए हैं। किसानों को ब्याजमुक्त कर्ज तथा उपज के समर्थन मूल्य पर 100 रूपये बोनस दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें