फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पर हमला: गुटखा जांच के लिए गई थी, सैंपलिंग के दौरान हुआ बवाल; केस दर्ज

Sun, 07 Jun 2026 07:12 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में लहर गुटखा से जुड़े वेयरहाउस की जांच के दौरान फूड सेफ्टी टीम और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया। शासकीय कार्य में बाधा, बंधक बनाने और अभद्रता के आरोपों पर पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
छतरपुर में बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के दौरान विवाद खड़ा हो गया। ओरछा रोड थाना क्षेत्र में सैंपलिंग के लिए पहुंची फूड सेफ्टी टीम के साथ अभद्रता और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, देवपुर तिगेला के पास खंदेवरा रोड स्थित जटाशंकर ट्रेडर्स के वेयरहाउस में लहर गुटखा के निर्माण या भंडारण की आशंका के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सैंपल लेने पहुंची थी। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों और टीम के बीच विवाद हो गया।

शिकायत के अनुसार, टीम को घेरकर कार्रवाई में बाधा पहुंचाई गई। कुछ लोगों पर अधिकारियों को बंधक बनाने और मारपीट करने के आरोप भी लगाए गए हैं। घटना रात करीब 8:45 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है, जबकि शिकायत बाद में थाने में दर्ज कराई गई। घटना के दौरान मौके पर मौजूद कुछ पत्रकारों ने भी उनके साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पढ़ें: शहर में कचरा फेंकना अब पड़ सकता है महंगा, नए नियमों पर 9 जून को निगम परिषद में होगा मंथन
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में नवल साहू, उमेश श्रीवास, नरेंद्र यादव, अभिषेक यादव, अनिकेत पुरवार, अजय यादव समेत 8 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। वहीं, फूड सेफ्टी अधिकारी संतोष तिवारी ने कहा कि शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने की शिकायत दर्ज कराई गई है। उन्होंने मारपीट के आरोपों पर स्पष्ट टिप्पणी करने से परहेज किया। पुलिस पूरे मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें