फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: ग्वालियर में पटाखे के अचानक फटने से पांच बच्चे घायल, छतरपुर में नाबालिग का हाथ उड़ा

Sun, 28 Nov 2021 10:59 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर/छतरपुर

सार

फरहान और रिजवान ने एक बिना चले पटाखे को उठा कर उसे हिलाना डुलाना शुरू कर दिया। इसी दौरान वह तेज आवाज के साथ जोर से फट पड़ा जिससे यह बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में एक बच्चे के ज्यादा चोटें आई हैं। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव में कचरे के ढेर में पड़े एक देसी पटाखे के अचानक जलने से वहां खेल रहे 5 बच्चे घायल हो गए ।सभी बच्चों को जयारोग्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इनमें एक बच्चे के ज्यादा चोटें आई हैं।

विज्ञापन


दरअसल शनिचरा रोड पर स्थित कुंवरपुर गांव में शनिवार शाम को शादी समारोह का आयोजन था। इस दौरान वहां जमकर आतिशबाजी की गई थी। आतिशबाजी के दौरान किसी बड़े पटाखे में चिंगारी नहीं लगी थी लोगों ने उसे बेकार समझ कर छोड़ दिया था। सुबह कचरे के ढेर के पास वहां रहने वाले रिजवान खान, फरहान खान, संजना बानो, अयान खान और आयल खान खेल रहे थे। फरहान और रिजवान ने एक बिना चले पटाखे को उठा कर उसे हिलाना डुलाना शुरू कर दिया। इसी दौरान वह तेज आवाज के साथ जोर से फट पड़ा जिससे यह बच्चे घायल हो गए।

यह सभी बच्चे 5 साल से लेकर 12 साल तक की उम्र के हैं। परिवार के लोगों ने तुरंत ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रिजवान की हालत गंभीर बनी हुई है उसके हाथ का ऑपरेशन किया जाना है । यह सभी बच्चे एक ही परिवार के बताए गए हैं और आपस में पड़ोसी भी है।
विज्ञापन


छतरपुर के जिया अस्पताल में पटाखे विस्फोट से एक नाबालिक घायल बच्चा भर्ती हुआ है। बच्चे का हाथ बुरी तरह उड़ गया है। जिला अस्पताल छतरपुर के ट्रामा वार्ड में भर्ती 10 साल का नरेश पाल पिता- वीरेंद्र पाल का हाथ पटाखा विस्फोट में बुरी तरह घायल हो गया।

बच्चे नरेश और उसकी मां रामदेवी ने बताया कि वह टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र के आलमपुरा गांव के रहने वाले हैं 10 साल का नरेश जो कि कक्षा 5वीं में पढ़ता है रोजाना की तरह शनिवार को भी स्कूल गया था। स्कूल के रास्ते उसे पटाखा मिल गया जिसे वह अन्य बच्चों के साथ मिलकर उसे जलाने की तैयारी करने लगा। जब वह पटाखा पकड़े था इसी बीच दूसरे बच्चे ने उसमें आग लगा दी जिससे पटाखा उसके हाथ में ही फट गया और इस विस्फोट में उसका हाथ उड़ गया।
विज्ञापन


घायल बच्चे को पहले पलेरा अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने छतरपुर के लिए रेफर किया है जहां उसका जिला अस्पताल के ट्रामा वार्ड में ईलाज चल रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें