फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: जिला अस्पताल में शार्ट सर्किट से लगी आग, कोई हताहत नहीं

Tue, 05 Dec 2023 10:10 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

Shajapur News: शाजापुर जिला चिकित्सालय में उस वक्त भगदड़ मच गई, जब वहां अचानक शार्ट सर्किट से एक वार्ड में आग लग गई। बताया जा रहा है कि धुंआ जैसे ही रूम से बाहर आया, तब कुछ लोगों ने इसकी जानकारी सिक्योरिटी को दी। इसके बाद पूरा अस्पताल प्रशासन उस आग पर काबू पाने के लिए दौड़ पड़ा।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में शार्ट सर्किट से लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला चिकित्सालय शाजापुर में उस समय भगदड़ मच गई जब वहां शॉर्ट सर्किट से ट्रामा सेंटर के एक वार्ड में आग लग गई। बताया जा रहा है कि वार्ड में कोई भी नहीं था। अचानक वहां लगी डीपी में शॉर्ट सर्किट हुआ और नीचे रखी हुई लकड़ी एवं फाइबर में आग लगना शुरू हो गई।

विज्ञापन


फायर सेफ्टी की मदद से आग पर काबू
बताया जा रहा है कि धुंआ जैसे ही रूम से बाहर आया, तब कुछ लोगों ने इसकी जानकारी सिक्योरिटी को दी। इसके बाद पूरा अस्पताल प्रशासन उस आग पर काबू पाने के लिए दौड़ पड़ा। इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों ने पानी एवं फायर सेफ्टी की मदद से आग पर काबू पाया।

पुलिस भी मौका स्थल पर पहुंची
इसके बाद कहीं जाकर अस्पताल प्रबंधन और मरीजों के सांस में सांस आई। अगर समय पर इस आग पर काबू नहीं पाया जाता तो हो सकता था कि पास में लगे हुए सभी वार्ड में इसकी आग फैल जाती। इधर, मामले की जानकारी लगते ही सीएमएचओ के साथ-साथ पुलिस भी मौका स्थल पर पहुंची और मामले को देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें