फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ FIR दर्ज, कोरोना नियमों के उल्लंघन का मामला

Tue, 06 Oct 2020 11:53 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ - फोटो : ani
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ के और आठ अन्य साथियों सहित के खिलाफ कोरोना मानदंडों के उल्लंघन के लिए एफआईआर दर्ज की गई। कमलनाथ पर राज्य में सार्वजनिक सभाओं में कोरोना नियम तोड़ने को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि कमलानाथ की सभाओं में सौ लोगों से ज्यादा इकठ्ठा हुए और रैली में शारीरिक दूरी का कोई पालन नहीं किया गया। साथ ही कहा है कि मंच पर मौजूद नेताओं ने मास्क भी नहीं लगाया था।


एफआईआर दर्ज होने के बाद मध्य प्रदेश में राजनीति गर्मा गई है। कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि सरकार कमलनाथ की लोगप्रियता से घबरा गई है इसलिए वह ऐसे षडयंत्र कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें