फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सागर में सेवाधाम के दो पादरियों पर FIR दर्ज, बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्यों से अभद्रता का मामला

Sat, 17 Jun 2023 02:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर के सेंट फ्रांसिस सेवाधाम आश्रम के दो पादरियों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है। इसकी शिकायत जिला बाल कल्याण समिति की सदस्य क्लीं राय ने की थी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर के सेंट फ्रांसिस सेवाधाम आश्रम के दो पादरियों पर एफआईआर दर्ज हो गई है। आरोप है कि इन्होंने बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्यों के साथ दुर्व्यहार किया था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 8 मई को बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो सदस्य औंकार सिंह, मेघा पवार और डॉ. निवेदिता शर्मा के साथ सेंट फ्रांसिस सेवाधाम आश्रम का निरीक्षण करने गए थे। निरीक्षण के दौरान दो पादरियों ने रोकने का प्रयास किया था। इस मामले में सागर के केंट थाने में दो पादरियों पर धारा 353, 186 व 34 के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस की ओर से बताया गया कि शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है। इसकी शिकायत जिला बाल कल्याण समिति की सदस्य क्लीं राय ने की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें