फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: वाट्सऐप पर तीन तलाक देकर पत्नी से रिश्ता खत्म करने पर FIR, अदालत में चल रहा दहेज प्रताड़ना का मामला

Fri, 10 Feb 2023 06:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश

सार

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता पिछले दो साल से अपने मायके में रह रही है। बीती छह फरवरी को उसके पति ने उसे वाट्सऐप पर तीन बार तालाक लिखकर भेज दिया। उसने आगे लिखा की आज से सारे रिश्ते खत्म। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने जाकर मामले की रिपोर्ट लिखवाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र में एक शख्स ने मायके में रह रही अपनी पत्नी को वाट्सऐप पर तीन बार तलाक लिखकर रिश्ता खत्म कर लिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति के खिलाफ एएफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़िता को आरोपी पति लंबे समय से प्रताडि़त कर रहा था। इस कारण उसने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था, जो न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस ने गुरुवार देर रात महिला की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पति ने घर से निकाल दिया था पीड़ित महिला को
पुलिस के मुताबिक, 25 वर्षीय पीड़िता ने बुधवार को बताया कि वह एक अपार्टमेंट में अपने मां-पिता के साथ रहती है। तीन साल पहले उसकी शादी कारोबारी मसूद अहमद से हुई थी। उसने बताया कि उसके मायके वालों की ओर से शादी में तमाम दान-दहेज दिया गया था।

पीड़िता ने बताया कि उसका पति इससे संतुष्ट नहीं था। वह दहेज में पांच लाख रुपये कैश लाने की मांग को लेकर पत्नी को प्रताड़ित करता था। इस रकम से वह कारोबार को बढ़ाना चाहता था। पीड़िता के मायके वाले मांग पूरी नहीं कर सके तो पति ने उसे घर से निकाल दिया था। तब पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया था। उक्त मामला न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है।
विज्ञापन


पति का फोन न उठा पाने पर भेजा तीन तलाक का मैसेज
पुलिस ने बताया कि पिछले करीब दो साल से पीड़ित महिला अपने मायके में रह रही है। बीती छह फरवरी को आरोपी पति उसको फोन कर रहा था। महिला फोन उठा नहीं कर सकी। पति ने उसे वाट्सऐप पर तीन बार तालाक लिखकर भेज दिया। उसने आगे लिखा की आज से सारे रिश्ते खत्म। पीड़िता ने इस बात की जानकारी परिजनों को दी।

इसके बाद उसने परिजनों के साथ में थाना पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया। आवेदन की जांच के बाद में बीती रात पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जल्द उसे नोटिस जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें