फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: डिंडौरी में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर FIR, राष्ट्रपति पर की थी अशोभनीय टिप्पणी

Thu, 28 Jul 2022 09:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी

सार

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ मध्य प्रदेश में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आदिवासी नेता और बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने शिकायत की है। 
विज्ञापन
कांग्रेस नेता अधीर रंजन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के डिंडौरी में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। ये कार्रवाई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में की गई है। आदिवासी नेता और बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने शिकायत की है। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मुद्दे पर कांग्रेस घिरती नजर आ रही है। भले ही कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने माफी मांग ली हो, भाजपा हमलावर हो गई है। भोपाल सहित प्रदेश के जिला मुख्यालयों में पैदल मार्च कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। राजधानी भोपाल में मिण्टो हॉल में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदेश के दिग्गज नेता धरने पर बैठे। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। अब डिंडौरी के कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

एफआईआर कराने वाले भाजपा नेता ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने आदिवासी समाज को आहत करने वाला बयान दिया है और आदिवासी समाज का अपमान किया है। जिसको लेकर उनके खिलाफ डिंडौरी कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाकर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक महिला जो आदिवासी समाज से आती है। वह देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर बैठी हैं। यह सर्वोच्च पद पर बैठी हुई एक बहन का अपमान है। यह नारी शक्ति का अपमान है। यह हमारे जनजातीय आदिवासी बहनों का अपमान है। देश कभी माफ नहीं करेगा। कांग्रेस की मानसिकता ही आदिवासी विरोधी, महिला विरोधी है। मैं सोनिया गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या वे अधीर रंजन चौधरी के बयान से सहमत हैं? सोनिया गांधी जवाब दें कि क्या राष्ट्रपति पद पर बैठी हुई एक ऐसी हस्ती जिनका सारा देश सम्मान करता है, उन्हें ऐसे शब्दों से संबोधित किया जाना चाहिए? देश, इस कृत्य के लिए अधीर रंजन चौधरी और कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें