फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior Election 2022: ग्वालियर में दो बजे से आने लगेंगे चुनाव परिणाम, आठ से आएंगे रुझान

Sat, 16 Jul 2022 04:10 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

17 जुलाई को होने वाली मतगणना के लिए शनिवार को फाइनल रिहर्सल हुई है। महापौर के चुनाव परिणाम के लिए रात 8 बजे तक इंतजार करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
मध्यप्रदेश पंचायत चुनाव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में नगरीय निकाय के मतदान होने के बाद अब 17 जुलाई को होने वाली मतगणना के लिए शनिवार को फाइनल रिहर्सल हुई है। इस रिहर्सल में 972 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। काउंटिंग के अनुसार मतगणना वाले दिन दोपहर 2 बजे के बाद चुनाव के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। महापौर के चुनाव परिणाम के लिए रात 8 बजे तक इंतजार करना पड़ेगा। सबसे पहले वार्ड-40 और 59 के परिणाम सामने आएंगे। यहां सबसे कम पोलिंग बूथ थे। ग्वालियर के नगर निगम ग्वालियर सहित डबरा, भितरवार, आंतरी, बिलौआ आदि निकायों की मतगणना 17 जुलाई को होनी है। 
विज्ञापन


मतगणना के दौरान कोई गड़बड़ी एवं समस्या खड़ी न हो, इसके लिए काउंटिंग ट्रेनिंग पोग्राम शुरू किया गया है। मतगणना का समय सुबह 9 बजे से निर्धारित किया गया है। वहीं, एडीएम इच्छित गढ़पाले का कहना है कि दोपहर 2 बजे से पार्षद पद के प्रत्याशियों के परिणाम आना शुरू हो जाएंगे और महापौर पद के प्रत्याशी का परिणाम रात के 8 बजे के बाद ही आ सकेगा। सबसे कम मतदान केंद्र वार्ड नंबर 40 और 59 में है। जहां केवल 9 मतदान केंद्र हैं। इसलिए वहां परिणाम दोपहर 2 बजे तक आ जाएंगे बाकी अधिकतम पोलिंग सेंटर वाले वार्ड भी है। जिनमें मतदान केंद्रों की संख्या 35 तक है। उनके परिणाम शाम तक ही आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें