फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam Fire News: ऑटो पार्ट्स की तीन मंजिला दुकान में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक दिखाई दीं लपटें

Tue, 07 Feb 2023 11:41 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

Fire in Ratlam News: सैलाना रोड पर विधायक सभागृह के पास स्थित महाशक्ति ऑटो पार्ट्स दुकान में सोमवार रात भीषण आग लग गई। आग की लपटें बाहर तक नजर आने लगीं। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और नीचे से ऊपर तीन मंजिल तक फैल गईं। 
विज्ञापन
ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम शहर के सैलाना रोड स्थित एक ऑटो पार्ट्स की तीन मंजिला दुकान में सोमवार रात भीषण आग लग गई। आग से दुकान में रखा सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकीं। दुकान में आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। ऐसा माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार घटना सैलाना रोड पर विधायक सभाग्रह के पास स्थित महाशक्ति ऑटो पार्ट्स दुकान की है। रात को दुकान बंद थी कि अचानक से उसमें आग लगी और आग की लपटें बाहर तक नजर आने लगीं। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और नीचे से ऊपर तीन मंजिल तक फैल गईं। 

दुकान में आग की सूचना पास में रहने वाले रघुवीर मेहरा ने पीड़ित दुकानदार को फोन पर दी। रघुवीर की सूचना मिलते ही कोमल नगर निवासी दुकान मालिक कुलदीप जागरवाल मौके पर पहुंचे। दुकान को खोला तो अंदर भीषण आग लगी हुई थी। आग किस कारण से लगी इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें