फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दमोह में 500 एकड़ के जंगल में लगी भीषण आग, सैकड़ों पेड़-पौधे हुए खाक, कई घंटों बाद पाया गया काबू

Tue, 16 May 2023 10:49 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में परस्वाहा की टेक पर सोमवार शाम 500 एकड़ में फैले जंगल में आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद देर रात आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से सैकड़ों पेड़-पौधे जलकर खाक हो गए हैं।
विज्ञापन
500 एकड़ में फैले जंगल में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के सगौनी वन परिक्षेत्र की बनवार बीट में परस्वाहा की टेक पर करीब 500 एकड़ के जंगल में सोमवार शाम आग लग गई। आग से सैकड़ों पेड़, पौधे जलकर खाक हो गए। आग लगने से आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड की मदद से जलती हुई आग को रोकने के लिए पानी की बौछार की गई।
विज्ञापन





सगौनी रेंजर अखलेश चौरसिया, बनवार चौकी प्रभारी रमाशंकर मिश्रा सहित वन विभाग एवं पुलिसकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे रहे, लेकिन आग देर रात तक भड़की रही। रेंजर चौरसिया ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग कैसी लगी है, हालांकि देर रात काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अभी भी कई जगह से धुआं उठ रहा है, जिससे चिंगारी भड़कने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें