फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कटनी में तीन ट्रकों की भीषण टक्कर, हादसे में पांच घायल, कैबिन में फंसा किशोर

Mon, 03 Apr 2023 01:48 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

एक ट्रक कटनी के लमतरा से धान की भूसी लोडकर रॉन्ग साइड से कैमोर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेल टैंकर से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। हादसा के वक्त ही पीछे से आ रहा एक ट्रक भी पहले ट्रक में जा टकराया
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में नेशनल हाईवे के मैहर रोड पर रविवार रात तीन ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में ड्राइवर समेत क्लीनर बुरी तरह जख्मी गए, जबकि एक ट्रक के कैबिन में 14 वर्षीय किशोर सोनू साकेत फंस गया। मामले की जानकारी ही अपने पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।  थाना प्रभारी अरविंद जैन की टीम ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक ट्रक कटनी के लमतरा से धान की भूसी लोडकर रॉन्ग साइड से कैमोर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेल टैंकर से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। हादसा के वक्त ही पीछे से आ रहा एक ट्रक भी पहले ट्रक में जा टकराया। तीन ट्रकों की इस भीषण टक्कर में ट्रक क्रमांक UP63 AT 4604 में रीवा निवासी 14 वर्षीय बालक सोनू साकेत केबिन में बुरी तरह फंस गया। बताया जा रहा है कि ट्रक की सामने से भिडंत होने के कारण केबिन में बैठे किशोर के दोनों पैर गियर बॉक्स और इंजन के बीच बुरी तरह फंस गए थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें