फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकमगढ़ कोर्ट परिसर में भिड़े ससुर और दामाद: लात-घूंसों से किया हमला, बेटी से विवाद को लेकर आमने-सामने हुए

Thu, 03 Sep 2026 03:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

टीकमगढ़ जिला न्यायालय में पारिवारिक मामले की पेशी के दौरान ससुर और दामाद के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसों से हमला किया। घटना का वीडियो वायरल है। शिकायत न मिलने से पुलिस कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
टीकमगढ़ कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला न्यायालय परिसर में गुरुवार को पारिवारिक मामले की पेशी के दौरान ससुर और दामाद के बीच विवाद हो गया। फैमिली कोर्ट के बाहर दोनों के बीच पहले तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, पारिवारिक विवाद की सुनवाई के सिलसिले में दोनों पक्ष टीकमगढ़ जिला न्यायालय पहुंचे थे। अदालत परिसर में आमना-सामना होने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान दोनों एक-दूसरे को जमीन पर गिराने की कोशिश करते हुए मारपीट करते नजर आए।

घटना के दौरान न्यायालय परिसर में वकील, अन्य पक्षकार और आम लोग भी मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने के बजाय अपने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया।

विज्ञापन


पढ़ें: 19 सितंबर को इंदौर आएंगे राहुल गांधी, नेहरू स्टेडियम की अनुमति पर सीएम यादव को लिखा गया पत्र

बेटी के साथ मारपीट की बात से बढ़ा विवाद
जानकारी के अनुसार, ससुर की बेटी और दामाद के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। बेटी के साथ मारपीट की बात सामने आने के बाद पिता और दामाद के बीच तनाव बढ़ गया था। गुरुवार को निर्धारित पेशी के दौरान दोनों का अदालत परिसर में आमना-सामना हुआ तो पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो मारपीट तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि मारपीट में शामिल दामाद धनुष दर्रेठा गांव का निवासी है, जबकि उसका ससुर मबई गांव का रहने वाला है। दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक विवाद का मामला पहले से ही अदालत में विचाराधीन है।

पुलिस में नहीं हुई शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय परिसर में हुई मारपीट के बाद भी किसी भी पक्ष ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत नहीं मिलने के कारण पुलिस ने भी फिलहाल मामले में कोई औपचारिक कार्रवाई शुरू नहीं की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें