फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपीः कर्ज से परेशान सीहोर में किसान ने की खुदकुशी, शिवराज सिंह हैं यहां से MLA

Tue, 13 Jun 2017 09:24 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 72 घंटे पहले दिए गए कर्ज माफ करने के आश्वासन के बावजूद किसानों द्वारा खुदकुशी करने का सिलसिला जारी है। खुद मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र सीहोर में एक किसान ने कर्ज न चुका पाने की स्थिति में खुदकुशी कर ली है। 
विज्ञापन


इस किसान पर 6 लाख रुपये से अधिक का कर्ज था, जिसको वो चुका नहीं पाया था। इसी से परेशान होकर के 55 साल के दुलचंद ने जहर पीकर खुदकुशी कर ली है। किसान जिले की रेहटी तहसील के गांव जाजना का रहने वाला था।

मृतक किसान के बेटे शेर सिंह ने बताया घर में अकेले होने पर जहर पी लिया। शेर सिंह ने कहा कि पिता पर बैंक का चार लाख रुपये और अन्य जनों से लिय़ा गया 2 लाख रुपये बकाया था। 
विज्ञापन


रायसेन में भी किसान ने की थी खुदकुशी

इससे पहले, रायसेन जिले में एक पहले भी कर्ज में डूबे एक किसान ने भी जहर खाकर जान दे दी थी। इस किसान पर करीब दस लाख रुपए का कर्ज था औऱ वह पिछले काफी दिनों से परेशान था। प्रदेश में किसानों पर 74 हजार करोड़ कर्ज बकाया है।

इस हिसाब से हर किसान परिवार पर 32,100 रुपए का कर्ज है। प्रदेश में हर व्यक्ति पर औसतन 13,853 रुपए का कर्ज है. वहीं किसान की औसत मासिक आय 6,210 रुपए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें