फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: किसान का इकलौता बेटा तीन दिनों से लापता, खोजने वाले को ढाई लाख का इनाम देंगे पिता

Fri, 31 Mar 2023 05:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

पिपरिया छक्का गांव के किसान लक्ष्मण पटेल दमोह के स्टेशन चौराहा पर रहते हैं। उनका इकलौता बेटा जयराज पटेल 29 मार्च से लापता है। 
विज्ञापन
दमोह में किसान के बेटे की खोज के लिए इनाम देने का ऐलान किया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के पिपरिया छक्का गांव के एक किसान का 15 साल का इकलौता बेटा लापता हो गया। तीन दिन तक उसकी काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। किसान ने बेटे का पता ठिकाना बताने वाले को ढाई लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है। पुलिस भी नाबालिग की खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन


पिपरिया छक्का गांव के किसान लक्ष्मण पटेल दमोह के स्टेशन चौराहा पर रहते हैं। उनका इकलौता बेटा जयराज पटेल 29 मार्च से लापता है। पुलिस में दर्ज कराई गई एफआईआर में उन्होंने बताया है कि 29 मार्च की दोपहर वह अपने खेत पर हार्वेस्टर चलवा रहे थे और उनका इकलौता बेटा जयराज पटेल भी वहीं पर था। उन्होंने बेटे को गांव के चंद्रभान पटेल के यहां भेजा था। इसके बाद बेटे ने खाना खाया और लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। रिश्तेदारों के यहां पता किया, लेकिन वहां भी नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पथरिया थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

कोई बहला-फुसलाकर ले गया
लक्ष्मण पटेल ने आशंका जताई कि नाबालिग बेटे को कोई बहला—फुसलाकर ले गया है। उन्होंने बेटे का पता देने वाले को ढाई लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जो भी उनके बेटे के बारे में जानकारी देगा उसे वे ढाई लाख रुपये देंगे।इनाम में इतनी बड़ी राशि देने के संबंध में पिता का कहना है कि उनका इकलौता बेटा है और वे चाहते हैं कि किसी भी तरह से वह सकुशल मिल जाए।
विज्ञापन


अब तक कोई सुराग नहीं मिला : एसपी
वहीं, इस मामले में एसपी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लापता बालक की तलाश के लिए वैज्ञानिक तरीके से भी खोज की गई है, लेकिन अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। गांव में डॉग स्क्वॉड को भी भेजा गया था जो घूमफिरकर घर पर ही वापस आ गया। एक दुकान से किसान के बेटे ने चार कुरकुरे के पैकेट खरीदे थे जिसमें से तीन घर पर ही मिल गए हैं।पुलिस अपने स्तर से खोजबीन कर रही है। एसपी का कहना है कि इनाम की राशि पुलिस की जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें