फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मध्यप्रदेश : इस मांग को लेकर कलेक्टर के पैरों में रोया किसान, वीडियो वायरल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पना दुबे Updated Mon, 31 Dec 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
mp

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक 30 वर्षीय किसान कलेक्टर के पौरों में सिर रखकर खूब गिड़गिड़ाया। उसका कहना है कि वह बिजली को लेकर बेहद परेशान है। उसके खेतों के पास ट्रांसफोर्मर की व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण उसकी फसल बर्बाद होने की कगार पर है। 





शिवपुरी के रन्नोद इलाके के रिनाइ के रहने वाले किसान अजीत ने कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर मदद की गुहार लगाई। वह अपनी बात जिले के मुखिया तक नहीं पहुंचा पाया था। करीब दो घंटे तक इंतजार करने के बाद जब कलेक्टर मैडम घर जाने के लिए बाहर निकलीं तो वह उनके पैरों में पड़ गया।



मदद मांगने के बाद कलेक्टर ने किसान से केवल इतना कहा कि अभी यहीं बैठो, तुम्हारे साथ एक अधिकारी भेजकर मामले की जांच करवाते हैं। अजीत का कहना है कि उसने ट्रांसफार्मर रखने के लिए करीब 6 महीने पहले क्षेत्र के सुपरवाइजर को पैसे दिए थे। लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया। 


उसका कहना है कि वह मदद के लिए जिले के कई अधिकारियों के पास जा चुका है लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। मामला 28 दिसंबर का बताया जा रहा है। इसकी वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। तब प्रशासन हरकत में आया और रविवार को अजीत को पांच अश्वशक्ति के पंप के लिए बिजली कनेक्शन दे दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next