फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दमोह में सेम की सब्जी खाने से परिवार बीमार,उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद चार लोग जिला अस्पताल में भर्ती

Thu, 02 Feb 2023 11:22 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह के हटा में सेम की सब्जी खाने के बाद एक परिवार के चार सदस्यों की तबीयत खराब हो गई। उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
सेम की सब्जी खाने से परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के हटा ब्लॉक अंतर्गत आने वाले भटिया गांव में सेम की सब्जी खाने के बाद लोधी परिवार के चार लोगों को उल्टी, दस्त शुरू हो गए, जिससे परिवार के लोग घबरा गए। सभी को इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। सभी का इलाज जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बंदे सिंह ने मंगलवार को बाजार से सेम की सब्जी खरीदी थी। बुधवार को घर की महिलाओं ने सेम की सब्जी बनाई और शाम को परिवार के लोगों ने सब्जी खाई, जिसके बाद राजकुमारी सिंह (23 वर्ष), सविता (20 वर्ष), राम सिंह (30 वर्ष) और बंदे सिंह (50 वर्ष) को उल्टी-दस्त शुरू हो गए। तत्काल 108 वाहन की मदद से सभी को हटा अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें