फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: आतंकी हमले में शहीद गिरिजेश के परिजनों को एक करोड़ की सहायता राशि मिलेगी, चारगांव में प्रतिमा भी लगेगी

Mon, 19 Sep 2022 12:10 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंडला के शहीद बेटे गिरिजेश सिंह उद्दे के परिजनों को एक करोड़ रुपये सहायता राशि देने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
शहीद के परिजनों से मुलाकात करते सीएम चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने त्रिपुरा में आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिक गिरिजेश सिंह उद्दे के परिजनों को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार के एक अधिकारी से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार सीएम चौहान और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने रविवार को मंडला जिले में शहीद सैनिक के पैतृक गांव चारगांव में पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सच्चा देशभक्त बताया। 
विज्ञापन


परिवार के एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी
रविवार को सीएम चौहान ने शहीद के परिजनों, उनकी पत्नी राधा देवी से मुलाकात की और परिवार के एक सदस्यो को सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने मंडला कलेक्टर हर्षिका सिंह को शहीद जवान के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है। सीएम ने कहा कि मंडला के बिजादांडी में एक सरकारी उत्कृष्टता स्कूल का नाम भी शहीद जवान के नाम पर रखा जाएगा। साथ ही चारगांव में शहीद उद्दे की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, मुख्यमंत्री चौहान ने इसका शिलान्यास भी किया।

बता दें, शहीद गिरिजेश बीएसएफ की 145वीं बटालियन की गश्ती दल का हिस्सा थे, 19 अगस्त को आतंकवादी हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें हेलिकॉप्टर से अगरतला ले जाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें