मध्यप्रदेश के दमोह जिले में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां पर एक बालक को सांप ने काट लिया था और परिजन उसे झाड़-फूंक करवा रहे थे। ऐसे में उसकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सांप के काटने पर मरीज को सबसे पहले इलाज की जरूरत होती है, लेकिन ग्रामीण अंचलों में आज भी लोग इलाज न करवाकर ओझाओं के पास जाकर मरीज की झाड़- फूंक करवाते हैं। दमोह जिले में इसी तरह का एक मामला सामने आया है।
विज्ञापन
बता दें कि सोमवार दोपहर केरबना गांव निवासी 16 साल के गोविंद अहिरवाल को सांप ने काट लिया। परिवार के लोग उसे लेकर पास के ही बगाज माता मंदिर पहुंचे। जहां मंदिर की परिक्रमा लगवाई और वहीं लिटा दिया। शाम तक गोविंद की हालत बिगड़ने लगी तो फिर परिवार के लोग उसे लेकर पथरिया अस्पताल पहुंचे।
हालत ज्यादा नाजुक थी, इसलिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रात 10 बजे अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने गोविंद का इलाज शुरू किया तो कुछ ही घंटों में उसकी हालत में सुधार दिखने लगा। परिजनों की लापरवाही के चलते एक बच्चे की जान जा सकती थी, लेकिन समय पर इलाज मिलने से जान जाते-जाते बची।