फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से 3 महीने तक रेप, घरवालों ने भी मुंह फेरा

Tue, 17 Sep 2013 06:17 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की को तीन महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया और अब उसके घरवालों ने भी उसे अपनाने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


घटना सिंगरौली जिले की है। यहां रहने वाली एक 15 साल की लड़की को एक 40 साल के शख्स ने अगवा कर लिया था। आरोपी ने तीन महीनों तक उसे सिगरेट से गोदा और दुष्कर्म किया।

लड़की को लखेरी गांव में बंधक बनाया गया था। वह किसी तरह वहां से भागने में कामयाब हो गई और पास के गांव अमरोद में पहुंची। गांववाले उसे पुलिस के पास लेकर गए और शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार को पीड़िता के घरवालों को इसकी जानकारी दी, लेकिन उन्होंने लड़की को अपनाने से मना कर दिया।

लड़की के परिवार में अपाहिज मां और एक भाई है जो एक ट्रक ड्राइवर है। उनका कहना है कि पीड़िता पहले भी तीन बार घर से गायब हो चुकी है। वह उसे अपनाना नहीं चाहते।

अब घरवालों के न अपनाने से पुलिस के लिए पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराना मुश्किल हो गया है। पुलिस का कहना है कि लड़की के नाबालिग होने के चलते उसके टेस्ट के लिए घरवालों की अनुमति जरूरी है पर अब कोर्ट से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन


पुलिस लड़की को नारी निकेतन में भेजने पर विचार कर रही है। आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें