फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उसने ऐसा झूठ बोला कि पुलिस भी चकरा गई

Fri, 17 Jan 2014 03:33 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौर की रहने वाली एक छात्रा ने ऐसा ड्रामा रचा कि पुलिस भी गच्चा खा गई। बाद में जब हकीकत सामने आई तो वो चौंकाने वाली थी।
विज्ञापन


घरवालों से झगड़ा हुआ तो घर से निकल गई 10वीं में पढ़ने वाली ये लड़की और फिर पहुंची अपने प्रेमी के पास। दोनों पूरे दिन घूमते रहे लेकिन शाम तक पैसे खत्म हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद अपने प्रेमी के समझाने पर वो लड़की घर तो गई लेकिन डांट के डर से उसने सुनाई एक झूठी कहानी। लड़की ने परिवार को बताया कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है।
विज्ञापन


लड़की ने बताया कि तीन बदमाशों ने उसके साथ गैंगरेप किया। उसने बताया कि उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया गया था।

परिवारवालों ने मामला पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने जांच की तो जो हकीकत सामने आई उससे परिवार वालों के भी होश उड़ गए।

इससे पहले पुलिस ने उस प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया था और लड़की के बयान भी कोर्ट में करा दिए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें