फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fake IPS Arrested in Umaria: खुद को अफसर बताकर की युवती से दोस्ती, घर में रहकर किया शोषण

Sun, 26 Mar 2023 08:13 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

Fake IPS Arrested in Umaria: मध्यप्रदेश में उमरिया जिले की कोतवाली पुलिस ने एक फर्जी आईपीएस को गिरफ्तार किया है। आरोपी कपिल कुमार उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के आहार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सीकोई का रहने वाला है।
विज्ञापन
फर्जी आईपीएस गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर और किसी दूसरे की फोटो लगाकर लोंगो को फंसाने और उन्हें चूना लगाने के कई मामले सामने आते रहते हैं। लेकिन उमरिया जिले में फेसबुक पर अपने आप को IPS अधिकारी बताने वाले एक युवक पहले महिला से दोस्ती की, जब महिला उसकी जाल में फंस गई, तब वह उसकी इज्जत भी लूट लिया। महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने धारा-376 और 420 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


दरअसल, फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कुछ लोग फर्जी आईडी बनाकर लोगों को लूटने का नया जरिया बन गया है। अक्सर ऐसे मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा एक मामला उमरिया में देखने को मिला है, जिसमें उत्तर प्रदेश निवासी युवक कपिल कुमार ने फेसबुक में IPS अधिकारी की फर्जी आईडी बनाकर उमरिया निवासी एक महिला को अपने जाल में फंसा लिया। महिला के द्वारा अपना कोई काम कराने की लालच में उससे दोस्ती कर बैठी। पहले तो फर्जी IPS युवक ने महिला से उसका काम कराने के पैसे ऐंठ लिए। बाद में जब महिला उसके चंगुल में पूरी फंस गई, तब उसने महिला के साथ बलात्कार भी किया।

पीड़ित महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने फर्जी IPS कपिल कुमार के खिलाफ धारा-376 और धारा 420 कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया है, जिसे पुलिस कोर्ट पेश किया, जहां कोर्ट ने युवक जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें