फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर बीजेपी में गुटबाजी: प्रदेश बीजेपी ने प्रवक्ता उमेश शर्मा को नोटिस जारी किया, सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट पर मांगा जवाब

Sat, 19 Feb 2022 08:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बीजेपी संगठन में गुटबाजी पर संगठन सख्त है। शनिवार को प्रदेश बीजेपी ने प्रवक्ता उमेश शर्मा को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा है। शर्मा ने इंदौर में सोशल मीडिया संयोजक हर्षवर्धन बर्वे की नियुक्ति को लेकर सवाल खड़े किए और इंदौर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे की भूमिका पर सवाल उठाने की पोस्ट लिखी थी।
 
विज्ञापन
बीजेपी में गुटबाजी पर संगठन सख्त है। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश बीजेपी ने प्रवक्ता उमेश शर्मा को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा है। शर्मा ने इंदौर में सोशल मीडिया संयोजक हर्षवर्धन बर्वे की नियुक्ति को लेकर सवाल खड़े किए और इंदौर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे की भूमिका पर सवाल उठाने की पोस्ट लिखी थी।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संयोजक और प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी की तरफ से नोटिस जारी किया गया है। इसमें उमेश शर्मा को 7 दिन के अंदर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। नोटिस में शर्मा से पूछा गया है कि आपके विरुद्ध अनुशासनहीनता की कार्रवाई क्यों नहीं की जाए। आपके द्वारा बार-बार पार्टी नेतृत्व के निर्णय के प्रतिकूल टिप्पणी की जाती रही है। ये अमर्यादित आचरण के दायरे में आता है जिससे पार्टी की छवि जनता में धूमिल होती है।
विज्ञापन

 
बता दें इंदौर में नियुक्ति को लेकर उमेश शर्मा ने फेसबुक पर पोस्ट की थी कि गौरव बाबू ऐसे तो आपको इंदौर भाजपा चलाने नहीं देंगे। जब आप कांग्रेसी थे, तब हम आपकी सरकार की लाठियां झेल रहे थे। इसके बाद उन्होंने अपनी मन की भड़ास भी निकालते हुए दूसरी पोस्ट की थी। इसका स्क्रीन शाॅर्ट वायरल हो गया था।
विज्ञापन

शर्मा ने अपनी पोस्ट में बर्वे को बधाई दी। फिर लिखा कि मेरे घर के दरवाजे से लगा उसका परिवार था। मैं पार्षद लड़ा तब हर्ष, उसके पिता गोपेाल, दादा विश्वनाथ बर्वे घोर कांग्रेसी थे। भाजपा की मिट्टी पलीत करने में जुटे थे। उन्होंने गौरव से सवाल करते हुए कहा कि क्या सारी भाजपा ऐसी बना देंगे? उन्होंने फिर लिखा कि मैं अनुशासित हूं, गुलाम नहीं। गौरव बाबू, ऐसे तो आपको इंदौर भाजपा चलाने नहीं देंगे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें