फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमजोर विद्यार्थियों के लिए लगेंगी एक्स्ट्रा क्लास

Tue, 15 Jan 2013 04:03 PM IST
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्कूल के कमजोर विद्यार्थियों के लिये अलग से कक्षायें लगाई जायेंगी। यह एकस्ट्रा क्लासिस विद्यार्थियों की समस्याओं के निदान के लिये लगाई जायेंगी और कक्षायें समय सारणी के अनुसार ही संचालित होंगी। इनमें पूर्व में आयोजित त्रैमासिक परीक्षाओं के द्वारा चयनित कमजोर विद्यार्थी को बैठाया जाएगा।
विज्ञापन


कक्षाओं मे कमजोर वर्ग के डी व ई ग्रेड के विद्यार्थियों को ही बैठने दिया जायेगा। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार सप्ताह के शुरु के चार दिनों में गणित, अंग्रेजी और विज्ञान विषयों की कक्षायें होंगी। बाकी दो दिन सामाजिक अध्ययन, हिंदी और संस्कृत की कक्षायें आयोजित होंगी।

इसके अलावा प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिये भी विशेष कक्षायें लगाई जायेंगी। इन कक्षाओं के लिये अलग से समयसारणी तय की गई है। रेमेडियल कक्षाओं के लिये विद्यार्थियों को त्रैमासिक परीक्षा के आधार पर चयनित किया गया है। इन कक्षाओं के कार्यक्रम को दो पालियों में बांटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें