मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और मुंगावली के विधायक महेंद्र सिंह कालूखेड़ा का बुधवार को निधन हो गया। महेंद्र सिंह को उनके पैतृक गांव कालूखेड़ा लाया गया, जहां उन्हें राजकीय सम्मान के साथ आखिरी विदाई दी गई।
कालूखेड़ा की शव यात्रा में सीएम शिवराज सिंह चौहान, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, मध्यप्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र कुमार सिहं समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। कालूखेड़ा को उनकी बेटी गरिया और कनक सिंह ने मुखाग्नि दी।
पढ़ें: स्कूल बंक करने पर चेहरे पर मली कालिख
बुधावार सुबह 10:30 बजे महेंद्र सिंह के घर हजारों लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने सिंह की अंतिम यात्रा में भाग लिया। वहीं इस मौके पर कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया में पहुंचे और सिंह की अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया।