हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और इटारसी स्टेशन पर आगमन तथा प्रस्थान का समय कंप्यूटर सिस्टम में अपग्रेड नहीं होने से टिकट पर गलत अंकित हो रहा है।
पश्चिम मध्य रेल जोन के भोपाल रेल मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के भोपाल और इटारसी स्टेशन पर आगमन का वास्तविक समय क्रमश: 19:35 व 21:40 बजे है तथा प्रस्थान समय क्रमश: 19:45 व 21:45 बजे है।
रेलवे के कंप्यूटर सिस्टम में अपग्रेड नहीं होने के कारण हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के टिकटों पर भोपाल आगमन का समय 19:45 व प्रस्थान 19:55 अंकित हो रहा है। इसी प्रकार इटारसी स्टेशन पर इस ट्रेन के आगमन का समय 21:45 व प्रस्थान 21:50 अंकित हो रहा है। रेले मंडल ने यात्रियों से इस ट्रेन से भोपाल और इटारसी में वास्तविक समय पर अपनी यात्रा प्रारंभ करने की अपील की है।