फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री की बड़ी घोषणा, एक किलोवाट का बिजली कनेक्शन सिर्फ छह हजार लेकर दिया जाए

Wed, 15 Feb 2023 10:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश

सार

ऊर्जा मंत्री तोमर ने बताया कि उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को इसके निर्देश दे दिए हैं। ऊर्जा मंत्री की इस घोषणा से प्रदेश में अपने घरों में कनेक्शन लेने के चाह रखने वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें आसानी और सामान्य दर पर कनेक्शन मिल सकेगा।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मध्य प्रदेश के नए विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। ग्वालियर में बुधवार को विकास यात्रा के दौरान उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं राहत देते हुए की घोषणा की है कि जिन क्षेत्रों में 2022 से पहले विद्युतीकरण हो चुका है। उन क्षेत्रों में नया कनेक्शन लेने पर 32 हजार की जगह सिर्फ 6 हजार रुपये देने होंगे।

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री तोमर ने बताया कि उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को इसके निर्देश दे दिए हैं। ऊर्जा मंत्री की इस घोषणा से प्रदेश में अपने घरों में कनेक्शन लेने के चाह रखने वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें आसानी और सामान्य दर पर कनेक्शन मिल सकेगा। सबसे ज्यादा फायदा हाल ही में नियमित हुई अवैध कॉलोनी में रहने वालों को मिल सकेगा जिन्हें कंपनी कनेक्शन ही नहीं दे रही।

विकास यात्रा में ही जारी किए आदेश
चुनावी साल में मध्य प्रदेश सरकार ने विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा दिया है। इसके तहत विद्युत उपभोक्ताओं को कनेक्शन के लेने के बदले 32 हजार रुपये नहीं बल्कि केवल छह हजार रुपये ही जमा करने होंगे। यह आदेश प्रदेश के उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विकास यात्रा के दौरान ही जारी किए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश सरकार इन दिनों पूरे मध्य प्रदेश में विकास यात्रा निकाल रही है। जब ऊर्जा मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा निकाल रहे थे। उस दौरान उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान मुझे बताया गया कि जिन जगहों पर 2022 से पहले विद्युतीकरण हो गया है उन जगहों पर भी अगर एक किलोवाट का कनेक्शन लेना होता है। इसके बदले में विद्युत विभाग को उपभोक्ताओं से 32,814 रुपये मांगे जा रहे हैं। मैंने तत्काल अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वे ऐसे उपभोक्ताओं से एक किलोवाट के कनेक्शन के बदले केवल 6000 रुपये ही लेकर कनेक्शन दें। यह आदेश अभी से पूरे प्रदेश में तत्काल प्रभाव से लागू करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें