फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल को बंधक बनाने वाले अलीगढ़ के युवक का भोपाल में निकाला जुलूस

Sun, 15 Jul 2018 01:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

12 घंटे तक एक मॉडल को भोपाल में बंधक बनाकर रखने वाले रोहित सिंह उर्फ रीगल को अब महिलाओं के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को पुलिस जब एक जुलूस की शक्ल में उसे घटनास्थल लेकर गई तो इलाके की महिलाओं ने उस पर जमकर थप्पड़ लगाए और चप्पलों से पिटाई की। ज्ञात रहे कि अलीगढ़ के कस्बा लोधा के रहने वाले रोहित ने शुक्रवार को मॉडल लड़की को मिसरोद इलाके में बंधक बना लिया था। 12 घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे का अंत इस शर्त पर हुआ था कि पुलिस उन दोनों की शादी कराएगी। लेकिन 24 घंटे भी नहीं हुए है कि कहानी पलट गई है।

विज्ञापन


बीती शाम एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कर शादी के लिए अपनी सहमति देने वाली मॉडल लड़की का कहना है कि उसने रोहित के दबाव में हामी भरी थी। वह उसके साथ कतई शादी नहीं करना चाहती। लड़की शुक्रवार की शाम को रोहित के चंगुल से मुक्त होने के बाद से ही एक अस्पताल में भर्ती है। युवती ने माना कि रोहित के साथ उसके संबंध थे, लेकिन उसकी हरकतों से तंग आकर उसने दूरी बना ली थी। मॉडल युवती ने कहा कि वह जेल से छूटने पर हमें नहीं छोड़ेगा, यहां तक कि मेरी और मेरे घर वालों की जान भी ले सकता है। इसलिए उसको फांसी पर लटकाया जाना चाहिए।

युवती के अनुसार रोहित फरवरी में भी भोपाल आया था, इसकी शिकायत उसने पुलिस में की थी। इधर, रोहित ने कहा कि लड़की अपने परिवार के दबाव में गलत बोल रही है। वह मुझसे शादी करना चाहती है। मेरा प्यार एकतरफा नहीं है। इस बीच पुलिस ने रोहित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


इसमें एक पुलिसकर्मी को चोट पहुंचाने की धारा भी शामिल है। उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है, जिसमें वह फिट घोषित किया गया है। पुलिस कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे जल्द से कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें