फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: स्कूल लिपिक के यहां मिली पांच करोड़ की संपत्ति, ईओडब्ल्यू ने मारा छापा

Sat, 12 Sep 2020 10:07 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
विज्ञापन
छापेमारी करती पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूल में तैनात एक लिपिक के यहां आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने शुक्रवार को छापा मारा। जिसमें पांच करोड़ रुपये की अनुपातहीन संपत्ति का पता चला है। ईओडब्ल्यू को हनुमना तहसील के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहाड़ी में सहायक ग्रेड तीन के पद पर तैनात महेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ दो दर्जन शिक्षकों द्वारा हस्ताक्षरित शिकायत मिली थी।

विज्ञापन


शिकायत में लिपिक पर शिक्षकों के एरियर्स की राशि और अन्य क्लेम का गबन करने का आरोप लगाया गया था। शिकायत का सत्यापन करने के बाद मामला दर्ज किया गया। इसके बाद शु्क्रवार सुबह ईओडब्ल्यू की टीम ने लिपिक के गनिगवां स्थित घर पर छापा मारा।


ईओडब्ल्यू एसपी वीरेंद्र कुमान जैन ने कहा कि लिपिक और उनके परिजन के नाम दो जेसीबी, तीन ट्रैक्टर, तीन चार पहिया वाहन और एक मोटर साइकिल मिली है। 
शासकीय सेवा में आने के बाद जमीन खरीदने के 22 दस्तावेज मिले हैं। यह भूमि लगभग 10 एकड़ की है। लिपिक द्वारा 30 हजार वर्गफीट भूमि पर निजी विद्यालय का निर्माण भी कराया गया है। उसके पास से गांव में आलीशान घर और दर्जन भर बैंक पासबुक बरामद हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें