फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शराब पीकर स्कूल के अंदर सो गया शराबी, छात्र बाहर खड़े होकर करते रहे ताला खुलने का इंतजार

Fri, 02 Dec 2022 01:44 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले में एक अजब गजब नजारा देखने को मिला, यहां एक युवक शराब के नशे में बेसुध होकर स्कूल में सो गया, वहीं जब सुबह बच्चे स्कूल पहुंचे तो बाहर खड़े होकर ताला खुलने का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन
स्कूल के बाहर खड़े बच्चे और अंदर सो रहा शराबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब पीने के बाद शराबी इस तरह से बेसुध हो जाता है कि फिर उसे यह पता भी नहीं रहता कि वह कहां है। आये दिन शराबियों की इसी तरह की हरकतें देखने को मिलती है। शुक्रवार को दमोह के एक शासकीय स्कूल में भी कुछ इसी तरह का नजारा देखने मिला। जहां स्कूल के बरामदे के अंदर शराबी पड़ा था और स्कूल के बाहर बच्चे खड़े होकर ताला खुलने का इंतजार कर रहे थे। शराब की बदबू के कारण कोई भी शराबी के पास नहीं जा पा रहा था। इसके बाद हटा पुलिस को सूचना दी गई पुलिस मौके पर पहुंची और शराबी को स्कूल परिसर के बाहर निकाला गया।
विज्ञापन




मामला दमोह जिले के हटा ब्लॉक के मानपुरा रोड स्थित प्राथमिक स्कूल का है, जहां रात में एक शराबी युवक ने जमकर शराब का सेवन किया और स्कूल की दहलान में जाकर बेसुध हो गया। सुबह बच्चे स्कूल पहुंचे तो  शराबी को पड़ा देखकर दहशत में आ गए और शिक्षक भी बाहर ही खड़े रहे, जिससे स्कूल का ताला नहीं खुल सका। शिक्षकों ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और हटा पुलिस को भी अवगत कराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें