फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: राहुल की यात्रा में पूर्व विंग कमांडर ने उठाया अग्निवीर का मुद्दा, हिटलर से मोदी की तुलना

Fri, 02 Dec 2022 01:26 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

राहुल की यात्रा में शामिल हुई पूर्व विंग कमांडर अनुमा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अग्निवीर योजना में इजरायल का मॉडल अपनाया है। हिटलर ने भी अपनी सेना ऐसे ही बनाई थी। यह गलत है। इससे सेना कमजोर होगी। 
विज्ञापन
कांग्रेस नेत्री अनुमा - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को आगर जिले के सुमराखेड़ी गांव पहुंची। यहां कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने पूर्व विंग कमांडर अनुमा आचार्य के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान अनुमा ने अग्निवीर योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना हिटलर से कर दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने छोटे से देश इजरायल का मॉडल भारत में बिना सोचे-समझे लागू कर दिया है। इससे अपने लोगों को सेना में एंट्री दी जा रही है। हिटलर ने भी ऐसा ही किया था और एसएस आर्मी में अपने लोग भर्ती किए थे। ये भी उसी तरह की कहानी है। इस प्रयोग से भारतीय सेना कमजोर होगी। युवाओं का कुछ भी भला नहीं होगा।

विज्ञापन


विंग कमांडर अनुमा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने छद्म राष्ट्रवाद चलाकर राष्ट्रवाद की डीलरशिप लेने की कोशिश की है। यह पूरी तरह गलत है। हमने 1947 से 2014 तक हमने डेढ़ हजार से ज्यादा जहाज खरीदे। उसके बाद की सरकार ने सिर्फ 26 रफाल विमान खरीदे। उसका भी खूब प्रचार किया। उन्होंने कहा कि हम नहीं जानते यह संयोग है या प्रयोग, लेकिन जब भी भाजपा की सरकार होती है तभी कारगिल होता है, तभी संसद पर हमला होता है, तभी पुलवामा, उरी में हमले होते है। इस दौरान कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े ने भी अपनी बात रखी।

भारत जोड़ो यात्रा इवेंट नहीं मूवमेंट है
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को भाजपा एक इवेंट बता रही है। लेकिन यह एक मूवमेंट है, इवेंट नहीं। यह भारतीय राजनीति और कांग्रेस में बदलाव लाएगी। 140 दिनों का कोई इवेंट नहीं होता। यदि भाजपा इसे इवेंट मान रही है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह पैदल चलकर दिखाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें