फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कांग्रेस नेता चतुर्वेदी समेत दर्जनभर पदाधिकारी BJP में शामिल, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी छोड़ी पार्टी

Wed, 20 Mar 2024 11:17 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

रामकिशोर चतुर्वेदी ने बताया कि राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान कांग्रेस ने जिस तरह इसका विरोध किया था। उसी दौरान उनके मन में पार्टी छोड़ने का विचार आया, सनातन धर्म का विरोध करने वालों के साथ कैसे रहा जा सकता है।
विज्ञापन
उमरिया में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं का पार्टी छोड़ने का क्रम लगातार जारी है। दोनों पार्टी के बड़े नेताओं ने अपनी पार्टी से त्यागपत्र देकर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। अब प्रदेश के उमरिया जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, जहां कांग्रेस से तीन बार मानपुर जनपद पंचायत के अध्यक्ष रह चुके रामकिशोर चतुर्वेदी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता विनोद गोटिया की मौजूदगी में कांग्रेस के पूर्व जनपद अध्यक्ष समेत दर्जन भर सरपंचों, जनपद सदस्यों और सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन


वहीं, विनोद गोटिया ने यह दावा किया है की इस बार भाजपा प्रदेश की छिंदवाड़ा समेत 29 सीटें जीतेंगी। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के लगातार भाजपा ज्वाइन करने पर विनोद गोटिया ने कहा कि साल 2014 के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के लिए सकारात्मक कदम उठा रहे हैं। वहीं, कांग्रेस अपनी करतूतों के कारण कार्यकर्ताओं की नजर में गिरती जा रही है और यही वजह है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

पूर्व कांग्रेस नेता रामकिशोर चतुर्वेदी ने बताया की राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान कांग्रेस ने जिस तरह इसका विरोध किया था। उसी दौरान उनके मन में पार्टी छोड़ने का विचार आया, सनातन धर्म का विरोध करने वालों के साथ कैसे रहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें