फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अशोकनगर में कांग्रेस के कई पूर्व पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, कहा- यहां सिर्फ एक की चलती है

Sun, 17 Mar 2024 10:05 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

सार

कांग्रेसियों ने बताया कि हम सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी में कोई भविष्य भी नही दिख रहा है। अब जब भी सिंधिया का कार्यक्रम बनेगा तो हजारों कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में  कांग्रेस के दिग्गज नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। वहीं, स्थानीय स्तर पर अहम भूमिका निभाने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। अब अशोकनगर जिले के मुंगावली में भी कांग्रेस के  पदाधिकारियों ने पार्टी छोड़ने की बात कही है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार को कांग्रेस के तीन दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप इस्तीफा दिया। इसकी जानकारी देने के लिए उन्होंने दिग्गज नेता प्रधुम्न सिंह दांगी के निवास पर प्रेसवार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद मूल कार्यकर्ता कांग्रेस में रही।

उन्होंने पिपरई, बहादरपुर, मुंगावली में पार्टी को जिंदा रखा। इसके बाद भी पार्टी द्वारा मूल कार्यकर्ताओ की अपेक्षा की जा रही थी। मूल कार्यकर्तओं को पदों से हटाकर उनकी जगह नए लोगों को पद दे दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सिर्फ एक व्यक्ति की चलती है, इसी कारण सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने बताया कि हम सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी में कोई भविष्य भी नही दिख रहा है। अब जब भी सिंधिया का कार्यक्रम बनेगा तो हजारों कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होंगे। 

इस मौके पर अरविंद दांगी जिला महामंत्री कांग्रेस, महेंद्र सिंह गुर्जर पूर्व युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष, देशराज सिंह कटारिया पूर्व जिला पंचायत सदस्य, अभिषेक सिंघई पूर्व युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, इफ्तखार मोहम्मद पूर्व अध्यक्ष युवक कांग्रेस कमेटी समेत अन्य कार्यकर्ताओं और पूर्व पदाधिकारियों ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इन सभी ने अपना इस्तीफा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें