फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी से मेरी तुलना न करें: चौहान

Mon, 08 Apr 2013 12:57 PM IST
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के संसदीय बोर्ड में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जगह न मिलने और नरेंद्र मोदी को जगह दिए जाने के मसले पर चौहान ने नरेंद्र मोदी से अपनी तुलना किए जाने को गलत करार दिया है।
विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को भोपाल में भाजपा के स्थापना दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री मोदी से उनकी तुलना करना गलत है।

चौहान ने कहा कि वह मध्य प्रदेश की सेवा करते रहे हैं और इसके अलावा उन्हें ऐसी किसी चीज में रुचि नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं की लगन और परिश्रम से इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी तीसरी बार सत्ता में वापसी करेगी।
विज्ञापन


हाल ही में मोदी को तो भाजपा संसदीय बोर्ड में जगह दी गई, जबकि चौहान इसमें अपना स्थान बना पाने में विफल रहे थे।

इस निर्णय को नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री बाबूलाल गौड़ ने सही ठहराते हुए कहा था कि मोदी गुजरात चुनाव में हैट्रिक लगा चुके हैं, जबकि चौहान के नेतृत्व में भाजपा ने केवल एक बार ही चुनाव जीता है।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा के सदस्यों में संसदीय बोर्ड में चौहान के न होने को लेकर निराशा व्याप्त है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें