Chhindwara News: कलेक्ट्रेट के सामने सड़क पर खतरनाक बाइक स्टंट करना युवक को भारी पड़ गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इसी के साथ बाइक सवार का लाइसेंस सस्पेंड करने आरटीओ को पत्राचार किया गया है।
छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट के सामने सड़क पर खतरनाक तरीके से स्टंट करना एक बाइक सवार को भारी पड़ गया। बाइक सवार के स्टंट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने बाइक सवार युवक का चालान काटा और उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
इसी के साथ बाइक सवार का लाइसेंस सस्पेंड करने आरटीओ को पत्राचार किया गया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि गुरैया रोड बजरंग नगर निवासी 26 वर्षीय पंकज पिता कन्हैया मालवी रविवार को कलेक्ट्रेट के सामने सड़क पर बाइक से स्टंट कर रहा था।
पुलिस ने पंकज के खिलाफ धारा 133, मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 77/177, 184, 198, 39/192 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पंकज का लाइसेंस निरस्त करने परिवहन विभाग से पत्राचार भी किया गया है। इसके पूर्व 9 मई को भी पंकज के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। उसे न्यायालय ने 5 हजार रुपए से दंडित किया था।