बच्चे के सिर और चेहरे पर टांके आए हैं कुत्ते ने चेहरे का मांस नोच लिया है जिसे डॉक्टरों ने सर्जरी कर दिया है। राजकुमारी ने बताया कि कुत्ता गांव का ही है जिस पर वह बराबर नजर बनाए हुए हैं।
छतरपुर में एक डेढ़ साल के बच्चे को कुत्ते के काटने का मामला सामने आया है जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की मानें तो कुत्ता उसे सिर के बाल पकड़कर घसीट कर ले जा रहा था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मामला छतरपुर शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम परा-तिलवां का है जहां पर डेढ़ वर्षीय निहाल पिता सुरेश अहिरवार को गांव में ही घूमने वाला कुत्ता घर के आंगन में बच्चे को अकेला देख उसपर हमला कर दिया और अपने मुंह में बच्चे का सिर दबाकर ले जाने लगा।
जहां बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन नजारा देख घबरा गए और लाठी लेकर कुत्ते की ओर दौड़े जहां बच्चे को कुत्ते के मुंह से बच्चे को बचाया। कुत्ते के बच्चे को घसीटकर ले जाने से उसके शरीर में कई जगह चोटें और गंभीर घाव हो गए हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में ईलाज करा रही बच्चे की मां राजकुमारी की मानें तो अगर वह लोग समय पर नहीं देख पाते तो कुत्ता बच्चे को अपने मुंह में दबाकर उसे एकांत में या जंगल की ओर ले जाता और उसे मारकर खा भी जाता, इस हमले और संघर्ष में बच्चे के शरीर में कई जगह चोटें और घाव आए हैं।
बच्चे के शरीर में गहरे घाव रैबीज के टीके लगे..
मामले में जिला अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर व्ही.पी. शेषा से बात की तो उन्होंने बताया बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं सिर और चेहरे पर गहरे घाव हैं कुछ जगह टांके और सर्जरी की गई है।
बच्चे को रैबीज के टीके लगा दिए गए हैं समय रहते और भी डोज लगेंगे। परिजनों से उक्त कुत्ते की एक्टिविटीज पर नजर रखने को कहा गया है। साथ ही उसको बांधकर रखा जाए ताकि वह ताकि वह किसी और पर हमला न कर सके।