फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: अस्पताल में तंबाकू खाने वालों के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान, लोग कर रहे आलोचना

Mon, 18 Jul 2022 11:15 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने सुरक्षा गार्डों के साथ मिलकर परिसर में चेकिंग अभियान चलाया
विज्ञापन
शहडोल अस्पताल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के शहडोल जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने सुरक्षा गार्डों के साथ मिलकर परिसर में चेकिंग अभियान चलाया। सिविल सर्जन का कहना है कि आए दिन मरीजों के तंबाकू चबाने की शिकायत मिल रही हैं। रविवार को सोशल मीडिया पर तंबाकू खाकर दीवारों पर थूकने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। 
विज्ञापन


अस्पताल के सर्जन डॉ. जीएस परिहार का कहना है कि रोगियों को तंबाकू चबाने और अस्पताल में थूकने से रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुटखा खाकर लोग अस्पताल परिसर में थूकते हैं। जिससे गंदगी फैलती है। उधर, अस्पताल परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। जिसमें डॉ. जीएस परिहार एक छड़ी लिए हुए है। साथ ही सुरक्षा गार्ड के साथ-साथ एक बंदूकधारी को साथ लेकर चेकिंग कर रहे है। 

परिहार ने कहा कि सुरक्षा कारणों की वजह से छड़ी रखते हैं, जबकि वीडियो में दिखाई दे रहे गार्ड अस्पताल की सुरक्षा के लिए रखे गए हैं। हालांकि, अस्पताल के अंदर बंदूक और छड़ी लेकर चेकिंग करने की लोग निंदा भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भी वीडियो साझा किया और वार्ड के अंदर बंदूक और लाठी ले जाने के अस्पताल के कर्मचारियों की निंदा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें